उत्तराखंड प्रीमियर लीग

उत्तराखंड प्रीमियर लीग

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का पहली बार आयोजन वर्ष 2023 में किया गया। इस लीग में अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस लीग का आयोजन राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मे 23 जून से 30 जून तक किया गया। इस लीग के 1 सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले को हैदराबाद के उप्पल में खेला गया। इस लीग का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

इस लीग का उद्देश्य राज्य में क्रिकेट के स्तर में सुधार लाना और स्थानीय टैलेंट को मौका देना है जिससे वह राज्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना का मौका पा सके। इस लीग का आयोजन उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा किया जाता है।

इस लीग में क्रिकेट के t20 प्रारूप के अंतर्गत मैचों का आयोजन किया जाता है। जिसे पहली बार खेले गए इस टूर्नामेंट में 6 टीमों ने हिस्सा लिया जिनमें हर टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया।

लीग के प्रथम संस्करण में कुल 16 मैच खेले गए जिनमें से 2 सेमी फाइनल और 1 फाइनल मैच भी थे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला देहरादून दबंग और टिहरी टाइटन के बीच खेला गया जिसे टिहरी ने 22 रनों से जीता। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ चैंप्स और उधम सिंह नगर टाइगर्स के बीच खेला गया जिसे पिथौरागढ़ चैंप्स ने 20 रनो के अंतर से जीता। इसके बाद फाइनल मुकाबले के लिए पिथौरागढ़ चैंप्स और टिहरी टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर हुई जिसमें टिहरी टाइटंस ने 6 विकेट से जीत हासिल करी और लीग की पहली विजेता टीम बनी।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2023 के टीमों के सदस्य

देहरादून दबंग हरिद्वार हीरोज नैनीताल निंजा पिथौरागढ़ चैंप्स टिहरी टाइटंस उधमसिंह नगर टाइगर्स
अजय नेगी अभय नेगी आकाश मधवाल अभिषेक गुसाईं आदर्श यादव आयुष लोहानी
आशुतोष बहुगुणा अभिषेक रावत अमोल बर्थवाल अभिषेक रतूड़ी आदित्य तरे अभिनव बिष्ट
भानू प्रताप सिंह आदित्य सेमवाल आरुष आदित्य सेठी अखिल सिंह रावत अग्रिम तिवारी
गिरीश चंद रतूड़ी अंकित मनोरी आर्यन चौधरी जन्मेजे जोशी आयुष चमोला अनमोल शाह
हर्षित पालीवाल आर्यन शर्मा आयुष देवरानी जीवन मेहता हरजीत सिंह अवनीश सुधा
कमलेश जोशी गौरव नेगी दीपेश नैनवाल मोहम्मद आसिम हर्ष राणा देव चड्डा
कुणाल चंदेला गुरमान सिंह ढिल्लों देवेंद्र बोहरा नीतीश जोशी हर्षवर्धन सिंह धनराज शर्मा
मनीष गौड़ हिमांशु बिष्ट दिव्यम रावत राजन चौधरी करन वीर कुशाल गौरव जोशी
निखिल पुंडीर इशाग्र जगूरी हिमांशु शैले रोहित दानू पियूष जोशी जसकरण सिंह
पंकज कंडारी जगमोहन नगरकोटी मनस मेहरा समीर राय प्रशांत चौहान नीरज सिंह राठौर
पियूष सिंह कमल सिंह नवीन राना सत्यम बालियान शिवा परीक्षित गरकोटी
प्रभाकर नैनवाल कुणाल सिंह प्रतीक पाण्डेय शाश्वत रावत सुमित जुयाल प्रदीप देवली
सागर रावत मुकेश गुप्ता प्रियांशु खंडूरी शिवम खुराना उत्सव रॉय रविंद्र नेगी
सन्यम अरोरा निखिल कोहली सौरभ रावत शुभम बिष्ट वैभव भट्टर शांतनु सैनी
सन्नी राणा प्रज्वल रावत शशांक कृष्णमूर्ति सन्नी कश्यप विशाल सोहित तोमर
विजय शर्मा संजीत सजवान वंशज चौहान तनुष गुसाईं विशाल रावत सुनील बिष्ट
योगेश शिवम सरोहा विजय बोरा विजय जेठी यशवर्धन नेगी सुयश रावत
युवराज चौधरी स्पर्श जोशी विनय बागरी विनय कुमार ---- विशाल कश्यप

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2023 के मैचों के परिणाम

टीम 1 टीम 2 जीत
हरिद्वार हीरोज पिथौरागढ़ चैंप्स 🏆 6 विकेट
देहरादून दबंग 🏆 नैनीताल निंजा 43 रन
टिहरी टाइटंस उधमसिंह नगर टाइगर्स 🏆 9 विकेट
हरिद्वार हीरोज देहरादून दबंग 🏆 2 विकेट
पिथौरागढ़ चैंप्स नैनीताल निंजा बेनतीजा
उधमसिंह नगर टाइगर्स 🏆 हरिद्वार हीरोज 45 रन
देहरादून दबंग टिहरी टाइटंस बेनतीजा
नैनीताल निंजा 🏆 हरिद्वार हीरोज 15 रन
पिथौरागढ़ चैंप्स 🏆 उधमसिंह नगर टाइगर्स 6 विकेट
टिहरी टाइटंस 🏆 हरिद्वार हीरोज 8 विकेट
पिथौरागढ़ चैंप्स 🏆 देहरादून दबंग 7 रन
उधमसिंह नगर टाइगर्स 🏆 नैनीताल निंजा 8 विकेट
पिथौरागढ़ चैंप्स टिहरी टाइटंस 🏆 2 विकेट
देहरादून दबंग टिहरी टाइटंस 🏆 22 रन
उधमसिंह नगर टाइगर्स पिथौरागढ़ चैंप्स 🏆 20 रन
टिहरी टाइटंस 🏆 पिथौरागढ़ चैंप्स 6 विकेट

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2023 की अंकतालिका

टीम कुल मैच जीत हार कुल अंक
देहरादून दबंग 5 3 1 7
हरिद्वार हीरोज 5 0 5 0
नैनीताल निंजा 5 2 2 5
पिथौरागढ़ चैंप्स 5 3 1 7
टिहरी टाइटंस 5 2 2 5
उधमसिंह नगर टाइगर्स 5 3 2 6