मुरली मनोहर जोशी
Uttarakhand Politician Murli Manohar Joshi, Joshi, Murli Manohar Joshi

नाम मुरली मनोहर जोशी
जन्मतिथि 05- जनवरी- 1934
शिक्षा बीएससी, एमएससी, पीएचडी
जन्मस्थान दिल्ली


1954

  • अपने 20 साल की उम्र में ही जोशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जन संघ से जुड़ गए। और वर्ष 1977 तक इनके साथ कार्य करते रहे।
  • 1977

  • इस वर्ष मुरली मनोहर जोशी ने 6वीं लोकसभा में अल्मोड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को हराकर जगह बनाई।
  • 1978

  • वर्ष 1978 से 1980 तक मुरली मनोहर जोशी , रेलवे एक्सीडेंट इन्क्वायरी कमेटी के सदस्य बनाए गए जिसको जस्टिस सीकरी द्वारा हेड किया जा रहा था।
  • 1980

  • वर्ष 1980 में जोशी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक महासचिव के रूप में कार्यरत रहे।
  • 1981

  • इस वर्ष जोशी को भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया और यह पदभार उन्होंने वर्ष 1983 तक निभाया।
  • 1986

  • 1986 में जोशी को भारतीय जनता पार्टी के महासचिव के तौर पर चुना गया, जिसके स्वरूप यह पदभार वर्ष 1990 तक इनके पास रहा।
  • 1991

  • इस वर्ष जोशी को बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया, और यह वर्ष 1993 तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे।
  • 1992

  • इस वर्ष मुरली मनोहर जोशी को बीजेपी की तरफ से राज्य सभा के लिए भेजा गया। जहां इन्होंने पार्टी का नेतृत्व किया। वर्ष 1992 से 1996 तक राज्य सभा के सांसद का कार्यकाल पूरा किया।
  • 1996

  • इस वर्ष जोशी 11वीं लोकसभा में दूसरी बार चूने गए। और इसी वर्ष इन्हे ट्रेडमार्क बिल्स कमेटी, कमेटी ऑन पेटेंट लॉ, कमेटी ऑन पब्लिक अंडरटेकिंग और स्टैंडिंग कमेटी ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का सदस्य चुना गया।
  • 1996

  • इसी वर्ष 16 मई से 1 जून तक यह गृह मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे।
  • 1998

  • वर्ष 1998 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव हुए और जोशी को 12वीं लोकसभा में तीसरी बार सदस्य चुना गया। इस समय पर यह एक्सपर्ट कमेटी ऑन लो प्रोडक्टिविटी एरिया, मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर कॉप्रेशन, कंसलटिव कमेटी - मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, स्टैंडिंग कमेटी ऑफ फाइनेंस के सदस्य रहे।
  • 1999

  • 1999 में हुए 13वें लोकसभा चुनाव में मुरली मनोहर जोशी ने चौथी बार अपनी सीट पक्की करी।
  • इसी वर्ष इन्होंने यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और ओसियन डेवलपमेंट के पद पर वर्ष 2004 तक कार्य किया।
  • 2004

  • इस वर्ष इन्हे दूसरी बार राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया।
  • 2009

  • 15वीं लोकसभा में मुरली मनोहर जोशी ने एक बार फिर चुनाव लडा और 5वीं बार जीत हासिल कर 15वीं लोकसभा के सदस्य नियुक्त हुए।
  • 2014

  • इस वर्ष अपनी 6वीं जीत हासिल कर इन्होंने 16वीं लोकसभा में अपनी जगह बनाई।