उत्तराखण्ड के प्रथम विधानसभा चुनाव
उत्तराखण्ड के प्रथम विधानसभा चुनाव

प्रथम विधानसभा चुनाव

उत्तराखण्ड राज्य के 2 नवंबर 2000 को अलग और भारत के 27वां राज्य बनने के बाद राज्य के प्रथम विधानसभा चुनाव का आयोजन (Uttarakhand State First Legislative Assembly Election) 14-फरवरी-2002 को किया गया था। इसी वर्ष उत्तराखण्ड के साथ-साथ भारत के अन्य छः अन्य राज्यों गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, पंजाब और उत्तरप्रदेश में भी विधानसभा चुनावों का आयोजन किया गया।

राज्य में कुल 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव का आयोजन राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के द्वारा करवाया गया। जिसकी स्थापना राज्य निर्माण के कुछ वर्ष बाद 30 जुलाई 2001 को गई। मौजूदा समय में राज्य में 13 जिला पंचायत, 95 ब्लॉक और 7485 ग्राम पंचायत मौजूद हैं।

प्रथम विधानसभा चुनाव का समय

राज्य के प्रथम विधानसभा चुनाव(Uttarakhand State First Legislative Assembly Election) में 2 राष्ट्रीय दलों (इंडियन नेशनल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी) के साथ कुछ अन्य दल जैसे (बहुजन समाजवादी पार्टी, उत्तराखण्ड क्रांति दल, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) के साथ- साथ कुछ सीटों पर कुछ स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई।

प्रथम राज्य के चुनावों के समय राज्य आंदोलन, राज्य का अलग होना, जल, जंगल जमीन आदि बहुमूल्य मुद्दे राजनीति के मुद्दे बने रहे जिनके आधार पर चुनाव लडा गया।

प्रथम विधानसभा के विजेता उम्मीदवार

राज्य के पहले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा बखूबी रूप से दम-खम दिखाया गया और इस चुनाव में जीत के हकदार बने।

सदस्य का नामनिर्वाचन क्षेत्रदल
श्री अजय भट्टरानीखेतभाजपा
श्री अनिल नौटियालकर्णप्रयागभाजपा
श्री अनुसूया प्रसाद मैखुरीबद्रीनाथकांग्रेस
श्रीमती अम्रता रावतबीरोंखालकांग्रेस
श्री अरविन्द पाण्डेबाजपुरभाजपा
श्रीमती आशा देवी नौटियालरूद्रप्रयागभाजपा
श्रीमती इन्दिरा हृदयेशहल्द्वानीकांग्रेस
श्री उम्मेद सिंह मांजिलाकांडाकांग्रेस
काज मो0 निजामुद्दीनमंगलौरबसपा
श्री काशी सिंह ऐरीकनालीछीनायूकेडी
श्री किशोर उपाध्यायटिहरीकांग्रेस
कुंवर प्रणव सिंह ‘चैम्पियन‘लक्सरकांग्रेस
श्री कैलाश शर्माअल्मोड़ाभाजपा
श्री कौलदासधनोल्टीकांग्रेस
श्री गगन सिंहधारचूलानिर्दलीय
श्री गणेश प्रसाद गोदियालथलीसैंणकांग्रेस
श्री गोपाल सिंह राणाखटीमाकांग्रेस
श्री गोविन्द लालपिण्डरभाजपा
श्री गोविन्द सिंह कुंजवालजागेश्वरकांग्रेस
श्री चन्द्र शेखरभगवानपुरभाजपा
श्री जोत सिंह गुन्सोला,मसूरीकांग्रेस
श्री तसलीम अहमदलाल ढांगबसपा
श्री तिलक राज बेहड़रूद्रपुूर-किच्छाकांग्रेस
श्री तेजपाल सिंह रावत, ले0जन0 से0नि0धूमाकोटकांग्रेस
श्री दिनेश अग्रवाललक्ष्मण चौककांग्रेस
श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारीपौड़ीकंग्रेस
श्री नवप्रभातविकास नगरकांग्रेस
श्री नारायण दत्त तिवारीरामनगरकांग्रेस
श्री नारायण पालसितारगंजबसपा
श्री नारायण राम आर्यगंगोलीहाटकांग्रेस
डा0 नारायण सिंह जन्तवालनैनीतालयूकेडी
श्री पुष्पेश त्रिपाठीद्वाराहाटयूकेडी
श्री प्रकाश पन्तपिथौरागढ़भाजपा
श्री प्रताप बिष्टभिकियासैंणकांग्रेस
श्री प्रदीप टम्टासोमेश्वरकांग्रेस
श्री प्रीतम सिंहचकराताकांग्रेस
श्री प्रीतम सिंह पंवारयमुनोत्रीयूकेडी
श्री प्रेमानन्द महाजनपन्तनगर-गदरपुरबसपा
श्री फूल सिंह बिष्टप्रतापनगरकांग्रेस
श्री बलबीर सिंह नेगीघनसालीनेशनलिस्ट कांग्रेस
श्री बिशन सिंह चुफालडीडीहाटभाजपा
श्री भगत सिंह कोश्यारीकपकोटभाजपा
श्री मदन कौशिकहरिद्वारभाजपा
श्री महेन्द्र भट्टनन्दप्रयागभाजपा
श्री महेन्द्र सिंह माहरालोहाघाटकांग्रेस
श्री मातबर सिंह कण्डारीरूद्रप्रयागभाजपा
श्री मालचन्दपुुरोलाभाजपा
श्री मो0 शहजादबहादराबादबसपा
श्री मन्त्री प्रसाद नैथानीदेवप्रयागकांग्रेस
श्री यशपाल आर्यमुक्तेश्वरकांग्रेस
चौधरी यशवीर सिंहइकबालपुरबसपा
श्री योगम्बर सिंह रावतरामनगरकांग्रेस
श्री रस्सैल वेलैन्टाइन गार्डनरनामितएग्लो इंडियन समुदाय
श्री राम प्रसाद टम्टाबागेश्वरकांग्रेस
श्री रणजीत सिंह रावतसल्टकांग्रेस
श्री विजयपाल सिंह सजवाणगंगोत्रीकांग्रेस
श्रीमती विजय बड़थ्वालयमकेश्वरभाजपा
श्री विपिन चन्द्र त्रिपाठीद्वाराहाटयूकेडी
श्री शूरवीर सिंह सजवाणऋषिकेशकांग्रेस
डा0 शैलेन्द्र मोहन सिंघलजसपुरकांग्रेस
श्री साधू रामसहसपुरकांग्रेस
श्री सुन्दरलाल मन्द्रवालश्रीनगरकांग्रेस
श्री सुबोध उनियालनरेन्द्रनगरकांग्रेस
श्री सुरेन्द्र सिंह नेगीकोटद्वारकांग्रेस
श्री सुरेश चन्द्र जैनरूड़कीभाजपा
डा0 हरक सिंह रावतलैंसडाउनकांग्रेस
श्री हरबंस कपूरदेहरादूनभाजपा
श्री हरभजन सिंह चीमाकाशीपुरभाजपा
श्री हरिदासलण्ढौराबसपा
श्री हरीश चन्द्र दुर्गापालधारीकांग्रेस
श्री हीरा सिंह बिष्टराजपुरकांग्रेस
श्री हेमेश खर्कवालचम्पावतकांग्रेस
श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावतडोईवालाभाजपा

इन नतीजों के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 70 सीटों में से 36 सीटों पर जीत दर्ज करी तथा मुख्य विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी ने 19 , बहुजन समाजवादी पार्टी ने 7 , उत्तराखण्ड क्रांति दल ने 4, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 1 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत हासिल करी।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से नारायण दत्त तिवारी को दल का मुखिया (मुख्यमंत्री) चुना गया। 2 मार्च 2002 को नारायण दत्त तिवारी द्वारा बहुमत साबित कर राज्य में नई सरकार का गठन किया गया। तथा द्वितीय विधानसभा की स्थापना 7 मार्च 2007 तक यह मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे। वहीं दूसरी ओर मुख्य विरोधी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भगत सिंह कोश्यारी को विपक्ष का नेता चुना गया।

पहली विधानसभा में नारायण दत्त तिवारी के अलावा अन्य मंत्रियों को सौंपे गए पदभार।

नामनिर्वाचन क्षेत्रमिनिस्ट्री
श्री नारायण दत्त तिवारीरानीखेतअन्य कैबिनेट मिनिस्टर को ना सौंपे गए अन्य सभी पदभार।
श्रीमती इंदिरा हृदयेशहल्द्वानीपब्लिक वर्क, पार्लियामेंट्री अफेयर्स, स्टेट एसेस्ट, इनफॉर्मेशन, साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी।
श्री नरेंद्र सिंह भण्डारीपौड़ीप्राइमरी एण्ड सेकेंडरी एजुकेशन, लैंग्वेज।
श्री हीरा सिंह बिष्टराजपुरट्रांसपोर्ट, टेक्निकल एजुकेशन, लेबर, एम्प्लॉयमेंट एण्ड ट्रेनिंग।
श्री तिलक राज बेहररुद्रपुर - किच्छामेडिसिन, हेल्थ एण्ड फैमिली वेलफेयर।
श्री तेजपाल सिंह रावतधुमाकोटटूरिज्म, एक्साइज एण्ड सोल्जर वेलफेयर।
श्री महेंद्र सिंह महरलोहाघाटएग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर एण्ड मार्केटिंग, वाटरशेड मैनेजमेंट।
श्री प्रीतम सिंहचकरातापंचायती राज, स्पोर्ट्स, रूरल इंजीनियरिंग, फ्रीडम फाइटर, फूड एण्ड सिविल सप्लाई।
श्री नव प्रभातविकास नगरएनवायरमेंट एण्ड फॉरेस्ट, अर्बन डेवलपमेंट, अर्बन एम्प्लॉयमेंट एंड पॉवर्टी एलिवेशन।
श्री गोविंद सिंह कुंजवालजागेश्वरहार्टिकल्चर, खादी एण्ड विलेज इंडस्ट्रीज, माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज।
श्रीमती अमृता रावतबीरोंखालएनर्जी, वूमेन एंपावरमेंट, इरिगेशन एंड चाइल्ड वेलफेयर
श्री साधु रामसहसपुरसुगरकेन डेवलपमेंट एंड सुजरकेन इंडस्ट्रीज।

इस प्रकार से उत्तराखण्ड राज्य में पहले चुनाव संपन्न हुए और सरकार का गठन किया गया।